आज़मगढ़। जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अतरकच्छा गांव में सोमवार को उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब शमीम के घर पर पुरानी छत का लिंटर तोड़ते समय अचानक लिंटर गिर गया और बरडीहा निवासी राजगीर चंदू कुमार (33 वर्ष) उसकी चपेट में आकर मौके पर ही मौत के शिकार हो गए। हादसे के दौरान उनके साथ काम कर रहे मुन्ना, अनश और राहुल बाल-बाल बच निकले।

मृतक तीन भाइयों में मंझला था और मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उनके परिवार में पत्नी संगीता, बेटा सावन (8 वर्ष), बेटियां शिवानी (5 वर्ष) और सानिया (4 वर्ष) हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।