रिपोर्ट: अरुण यादव
आज़मगढ़। जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के धनकपुर गांव के पास शुक्रवार की रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार सिधारी थाना क्षेत्र के ग्राम बेलनाडीह निवासी 36 वर्षीय श्रवण सिंह, जो एक ढाबे पर काम करता था, पारिवारिक कलह के चलते मानसिक तनाव में था। बताया जा रहा है कि वह दो दिन पहले ही काम से घर आया था। शुक्रवार की शाम वह बिना किसी को बताए घर से निकल गया और रात करीब नौ बजे धनकपुर गांव के पास ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी।
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस और सिधारी पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। युवक के पास से मिली एक डायरी के आधार पर उसकी पहचान हुई, जिसमें लिखे मोबाइल नंबर पर संपर्क कर परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर मृतक के परिज मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की।
