रिपोर्ट: अरुण यादव
आज़मगढ़। जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के धनकपुर गांव के पास मंगलवार की देर शाम एक युवक ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हुआ और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक सूरज कुमार (23) पुत्र रामनिवास, ग्राम बिहरोजपुर थाना सिधारी का निवासी था। पुलिस ने बताया कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ था और अक्सर इधर-उधर घूम-फिर कर रहता था। घटना के समय वह रेलवे लाइन के पास था, जहां अचानक ट्रेन ने उसे घायल कर दिया। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
