आज़मगढ़। अंबेडकरनगर जनपद के जैतपुर थाना क्षेत्र के तिघरा गांव के पास गुरुवार को बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक हाशापुर खुर्द गांव निवासी 20 वर्षीय राजकमल यादव उर्फ बंटी पुत्र रामजी यादव था। वह अपने साथियों के साथ बाइक से अंबेडकरनगर की ओर गया हुआ था। रास्ते में बदमाशों ने उसे गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई

बताया जा रहा है कि मृतक अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था, उसकी दो बहनें हैं और पिता की कुछ साल पहले ही मौत हो चुकी है।