रिपोर्ट: अरुण यादव

आज़मगढ़। जिले के मेहनाजपुर थाना पुलिस ने सोमवार को दहेज हत्या के एक मामले में वांछित आरोपी को जियापुर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नंदू मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के पियरी कोसडा गांव का निवासी है। घटना सात मई की है। मेहनाजपुर थाना प्रभारी विरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि खुशनामपुर गांव निवासी इंदु देवी ने तहरीर दी थी कि उनकी पुत्री की एक वर्ष पूर्व गूड्डू से कोर्ट मैरिज हुई थी। शादी के बाद से गूड्डू और उसके पिता नंदू दहेज के लिए उनकी पुत्री को प्रताड़ित करते थे। सात मई को शाम पांच बजे दोनों ने साजिश के तहत उनकी पुत्री को जहर दे दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इस आधार पर थाने में पिता-पुत्र पर मुकदमा दर्ज किया गया है।