
आजमगढ़।जिले के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के जमीन पड़री गांव में निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में शनिवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अशोक मौर्य बिलरियागंज के जमीन पड़री गांव का निवासी है। मामले में 24 अप्रैल 2024 को मुखराम मौर्य ने थाने में तहरीर दी थी। आरोप था कि उनके साले सुरेश मौर्य, जो मुंबई में रहते हैं, उनके घर पर रखी दो बाइक पूजा मौर्य और राजू मौर्य के नाम से दर्ज है। जिसे 17 अप्रैल 2024 को अज्ञात व्यक्ति ने जला दी। जांच में अशोक मौर्य का नाम प्रकाश में आया।