
रिपोर्ट: अरुण यादव
आज़मगढ़। जिले के दीदारगंज थाने की पुलिस ने शादी का झांसा देकर किशोरी के दुष्कर्म करने व ढाई लाख रुपया लेने वाले आरोपी को पुलिस ने सुरहन तिराहा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
वादिनी/पीड़िता द्वारा थाने पर लिखित तहरीर दिया कि अभियुक्त रवि गुप्ता पुत्र अशोक गुप्ता निवासी ग्राम कौरागहनी थाना सरायमीर आजमगढ द्वारा वादिनी के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया व 2.5 लाख रू0 ले लिया गया जिसे वापस नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और आरोपी की तलाश में जुट गई।
मंगलवार को उ0नि0 रूपेश कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त रवि गुप्ता पुत्र अशोक गुप्ता निवासी कौरागहनी थाना सरायमीर आजमगढ को सुरहन तिराहा के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।