रिपोर्ट: अरुण यादव

आज़मगढ़। जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शनिवार शाम और रविवार सुबह एक ही वर्ग के दो गुटों की महिलाओं के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों की महिलाओं ने एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर चलाए, जिससे हल्की-फुल्की चोटें आईं।

सूचना मिलते ही पुलिस और महिला आरक्षी मौके पर पहुंचीं और दोनों पक्षों से सात महिलाओं को हिरासत में लेकर थाने गईं। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि आलमपुर गांव में दो गुटों की महिलाओं के बीच ईंट-पत्थर चलने की घटना की जानकारी मिली थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राबिया के पक्ष से दो और गुलशन के पक्ष से पांच महिलाओं का चालान कर दिया।