आज़मगढ़। जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र में आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में फरार चल रहे पति-पत्नी को पुलिस ने शनिवार दोपहर गोधौरा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले इसी केस में मृतका आरती राय के देवर अंगद राय को 27 नवंबर को ही जेल भेजा जा चुका है।

बीते बुधवार  को जहानागंज थाना में एक महिला ने तहरीर देकर बताया था कि उसकी पुत्री आरती राय को ससुराल पक्ष के लोग निरंतर प्रताड़ित करते थे। उत्पीड़न से परेशान होकर आरती ने विषाक्त पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। तहरीर के आधार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना में जुट गई।

पुलिस ने सबसे पहले गुरुवार  को आरती के देवर अंगद राय पुत्र विरेन्द्र राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

थाना प्रभारी अतुल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में शनिवार को पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस टीम ने शनिवार  को गोधौरा मोड़ के पास घेराबंदी कर फरार चल रहे दो और नामजद अभियुक्तों   शालू राय पत्नी रामविजय राय और रामविजय राय पुत्र विरेन्द्र राय
को  गिरफ्तार कर लिया और  माननीय न्यायालय भेज दिया।