
रिपोर्ट: अरुण यादव
आज़मगढ़। जनपद में चार दिन बाद एक बार फिर आई तेज आंधी,बारिश और ओलावृष्टि होने से किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। जिले मे तेज बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बारिश से किसानों में मायूसी छा गई है। किसानों ने बताया कि बारिश से खेतों में लगे गेंहू की फसल बर्बाद होने की संभावना है।
गुरुवार को आचानक आंधी और बारिश से अभी किसान उबर भी नहीं पाए थे कि रविवार को आचानक सुबह साढ़े नौ बजे मौसम खराब गो गया। तेज़ हवाओं के बाद काले बादलों ने आसमान पर डेरा जमा लिया। इसके शुरू हुई आफत की बारिश। तेज़ हवाओ के साथ मूसलाधार बारिश हुई। जिससे गेँहू के खेतों में पानी लग गया। कप्तानगंज सहित कई स्थानों पर ओलावृष्टि होने से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। खेतो में कटी फैसले व बांधे हुए बोझ भीग गए। सबसे बड़ी समस्या यह रही कि गुरुवार को भीगे गेँहू अभी सूखे भी नहीं थे कि आज की बारिश ने उसे दोबारा भिगो दिया। खेतो में बारिश का पानी जमा हो गया है। कटाई किया गया फसल डूब गई है।
किसान अजय यादव ने बताया कि गुरुवार की बारिश होने से उनकी काटी गई गेँहू की फसल भींग गई थी। वे गेँहू की फसल को सूखने के लिए फैलाये थे कि आज आचानक आंधी पानी आने से उनकीफसल उख उड़ गई और सभी दोबारा भीग गई। इससे अब उनकी फसल काली पड़ने की संभावना है। बे मौसम बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर रही है।