
रिपोर्ट: अरुण यादव
आज़मगढ़। जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र के मेंहनगर-पल्हना मुख्य मार्ग पर पोखरे के समीप एक हादसे 5 में बुजुर्ग की मौत हो गई। बाबू की खजूरी निवासी महगू वर्मा (70) शुक्रवार सुबह घर से मुख्य मार्ग पर निकले ही थे कि मेंहनगर की ओर से आ रही तेज रफ्तार एक बाइक अनियंत्रित होकर उन्हें टक्कर मार दी। लोगों की सूचना पर डायल-112 पुलिस पहुंची और घायल को सीएचसी मेंहनगर ले जाया गया। यहां से र मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर रेफर कर दिया गया।
कॉलेज में इलाज के दौरान रात 11 बजे उनकी मृत्यु हो गई। वह तीन पुत्रों के र पिता थे। वहीं, ग्रामीणों की मदद से बाइक सवार युवकों को पकड़कर पुलिस के र हवाले कर दिया गया। मेंहनगर थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने बताया कि शव को र पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के भतीजे सतेंद्र वर्मा ने तहरीर दी है। जांच पड़ताल कर मुकदमा लिखा जाएगा।