
रिपोर्ट: अरुण यादव
आज़मगढ़। जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के आजमगढ-छतवारा मार्ग पर बेलनाडीह गांव के मजार के पास मंगलवार की सुबह 50 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की जानकारी होने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। मृतक हाफ लोअर और चेकदार शर्ट पहने हुए था। उसके चेहरे पर चोट के निशान है, स्थानीय लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस पहचान में जुटी है। दोपहर तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।