रिपोर्ट_____अरुण यादव

आजमगढ़। कहते हैं कि अगर हौसले बुलंद हों और मेहनत करने का जज्बा हो तो कोई भी मंजिल मुश्किल नहीं होती। इस कहावत को आजमगढ़ की ग्रामीण युवती किरण प्रजापति ने सच साबित कर दिखाया है। कभी महज 6,500 रुपये की मासिक आय से अपने करियर की शुरुआत करने वाली किरण आज अपनी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयासों के दम पर एक लाख रुपये तक की कमाई कर रही हैं। उनकी यह उपलब्धि उन युवाओं और खासकर ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद अपने सपनों को पूरा करना चाहते हैं। किरण प्रजापति की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर Virtued Academy International Private Limited की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान संस्थान के पदाधिकारियों ने उन्हें सम्मानित करते हुए उनकी सफलता को ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों और युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बताया।

वहीं कार्यक्रम में संस्थान के संस्थापक प्रो. कृष्ण एन. शर्मा ने कहा कि सही मार्गदर्शन, मेहनत और निरंतर प्रयास के जरिए युवा अपनी प्रतिभा के दम पर बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए संस्थान लगातार प्रयासरत है। प्रो. शर्मा वर्तमान में सेंट लुईस यूनिवर्सिटी, कैमरून के वाइस चांसलर हैं। इससे पूर्व वह विक्टोरिया यूनिवर्सिटी, युगांडा के वाइस चांसलर भी रह चुके हैं।

वहीं, संस्थान के ब्रांच मैनेजर कृष्णा मौर्य ने बताया कि आजमगढ़ में युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से संस्थान की ओर से प्रतिदिन वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किए जा रहे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी दोपहर 1 बजे से 2 बजे के बीच संस्थान के बयासी, चण्डेश्वर स्थित कार्यालय पहुंचकर इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। आगे उन्होंने बताया कि संस्थान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना, उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाना है।

किरण प्रजापति की सफलता यह संदेश देती है कि शुरुआत कितनी भी छोटी क्यों न हो, मेहनत और सही दिशा मिल जाए तो सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचा जा सकता है।