आजमगढ़। साइबर फ्रॉड के शिकार आवेदक अजय कुमार यादव को शेयर मार्केट से लाभ का झांसा देकर ठगी गए रुपये में से 1,30,000 रुपये वापस मिल गए।

आवेदक अजय कुमार यादव पुत्र हरिभुवन यादव, निवासी ग्राम मुण्डा, पोस्ट ऑफिस जाफरपुर, थाना सिधारी, आजमगढ़ के साथ शेयर मार्केट से लाभ कमाने के नाम पर कुल 2 लाख 20 हजार रुपये की साइबर धोखाधड़ी हुई थी। इस संबंध में उन्होंने 18 नवंबर 2024 को साइबर क्राइम पोर्टल के माध्यम से शिकायत नंबर 23107240079916 दर्ज कराई और थाना सिधारी में मामला  दर्ज हुआ।

शिकायत के बाद, NCRP पोर्टल के माध्यम से पलावरम (तमिलनाडु) स्थित फ्रॉडस्टर के HDFC बैंक खाते में कुल 1,30,000 रुपये होल्ड कराए गए। माननीय न्यायालय से प्राप्त कोर्ट ऑर्डर के आधार पर यह राशि आवेदक के खाते में वापस ट्रांसफर कर दी गई।