आज़मगढ़। जिले के  फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के नियाउज गांव में सामने आया। यहां गेम खेलने के लिए मोबाइल न मिलने से नाराज एक 13 वर्षीय किशोर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है ।

मिली जानकारी के अनुसार नियाउज गांव निवासी आदर्श उर्फ रवीश (13) पुत्र पुरन चंद उर्फ भोभन कक्षा-8 का छात्र था। गुरुवार को उसने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो चीख-पुकार मच गई। सूचना पर फूलपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

किशोर की मां विद्या देवी का कहना है कि आदर्श गेम खेलने के लिए मोबाइल मांग रहा था। वह मोबाइल लेकर खेत चली गई थी। उन्हें अंदाजा नहीं था कि बेटा इतना बड़ा कदम उठा लेगा। मां बार-बार रोते हुए यही कह रही थी कि अगर वह मोबाइल दे देतीं तो शायद बेटा अपनी जान न देता।

उसकी मौत से परिजनों के साथ-साथ पूरे गांव में गम का माहौल है। मोबाइल की लत से हुई इस दुखद घटना पर लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।