Deprecated: Function seems_utf8 is deprecated since version 6.9.0! Use wp_is_valid_utf8() instead. in /home/u168449896/domains/news8pm.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

आज़मगढ़। रंगों के त्योहार होली पर आज़मगढ़ में इस बार जाम भी खूब छलके। हालात ऐसे रहे कि शराब की दुकानों पर भीड़ उमड़ पड़ी और देखते ही देखते स्टॉक खत्म होने लगा। आबकारी विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले में करीब साढ़े पांच करोड़ रुपये की शराब लोग गटक गए। कई दुकानों पर लोगों को अपनी पसंदीदा ब्रांड तक नहीं मिल सकी।
होली पर्व पर जिले में शराब की जबरदस्त खपत देखने को मिली। आबकारी विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस बार जिले में कुल साढ़े पांच करोड़ रुपये की शराब लोग गटक गए। हालत यह हो गई कि लोगों की भारी खरीदारी के चलते कई गोदामों तक का स्टॉक खाली हो गया।
मंगलवार की दोपहर तक ही कई दुकानों से कई ब्रांड की शराब की बोतलें गायब हो गईं। लोग अपनी पसंदीदा ब्रांड की तलाश में दुकानों पर पहुंचते रहे, लेकिन कई जगह उन्हें मनपसंद ब्रांड नहीं मिला। ऐसे में लोगों को दूसरी ब्रांड की शराब से काम चलाना पड़ा।
जिले में देसी शराब की 303, अंग्रेजी शराब की 165 और बीयर की 165 दुकानें संचालित हैं। सामान्य दिनों में जिले में लगभग तीन से चार करोड़ रुपये की शराब लोग गटक जाते हैं, लेकिन होली के मौके पर यह आंकड़ा दोगुने से भी अधिक पहुंच गया।
आबकारी विभाग के जिले में छह देशी शराब और तीन अंग्रेजी शराब के गोदाम हैं। इस बार मांग इतनी ज्यादा रही कि कई गोदामों का स्टॉक भी पूरी तरह खाली हो गया। दुकानों पर देर रात तक लोगों की भीड़ लगी रही और जाम छलकते रहे।

जिला आबकारी अधिकारी राजेश कुमार मिश्र ने बताया कि इस बार पिछले साल की तुलना में भी ज्यादा शराब बिकी है। उनके अनुसार जिले में करीब साढ़े पांच करोड़ रुपये की शराब बिकी है, जबकि सामान्य दिनों में यह आंकड़ा तीन से चार करोड़ रुपये के बीच रहता है।