रिपोर्ट: अरुण यादव
आजमगढ़। जिले के निजामाबाद थाना की पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया।
शुक्रवार को उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह थाना निजामाबाद मय हमराह टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति असलहे के साथ घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मोहनपुर मोड़ पर घेराबंदी कर दोपहर में एक युवक को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान विशाल पुत्र राजदेव निवासी बछवल सिसवा थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से एक तमंचा और एक अदद जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया और अभियुक्त को न्यायालय के लिए रवाना कर दिया।
