
रिपोर्ट: अरुण यादव
आज़मगढ़। जिले के गंभीरपुर थाने की पुलिस ने लाइनमैन के साथ मारपीट करने वाले 5 आरोपितों को 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार कर लिया।
शुक्रवार को वादी मुकदमा कपिलदेव यादव पुत्र रामआसरे यादव हाल पता- ग्राम रोहुआ मुस्ताफाबाद थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ , स्थायी पता – ग्रा0- बेहडा थाना केराकत जनपद जौनपुर मजरूबी हालत में उपस्थित थाना आकर एक प्रार्थना पत्र दिया कि शुक्रवार को सुबह 09 बजे कटघर गोमाडीह में बिजली का बिल बकाया होने के कारण नियमानुसार कई लोगों की बिजली एक सप्ताह पूर्व अधिकारी / कर्माचारी की मौजूदगी में काट दी गयी थी । इसी बात से नाराज खिलाडी सरोज पुत्र बंशू सरोज, रामखिलावन पुत्र बंशू सरोज, बृजेश सरोज पुत्र रामखिलावन सरोज , सुजीत सरोज पुत्र रामखिलावन सरोज समस्त निवासीगण ग्राम कटघर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ व 8 से 10 व्यक्ति अन्य नाम पता अज्ञात द्वारा वादी को मारना पीटना गाली गुप्ता देना व जान से मारने की धमकी दी । तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और आरोपितों की तलाश में जुट गई।
शनिवार को व0उ0नि0 मिथलेश कुमार मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बंधित अभियुक्त खिलाडी सरोज पुत्र बंशू सरोज,. रामखिलावन पुत्र बंशू सरोज,बृजेश सरोज पुत्र रामखिलावन सरोज , सुजीत सरोज पुत्र रामखिलावन सरोज और विनोद पुत्र रामअचल समस्त निवासीगण ग्राम कटघर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ को रोहुआ तिराहा से गिरफ्तार कर लिया।