आज़मगढ़। जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव में शनिवार को दिनदहाड़े चोरों ने मकान से नकदी सहित जेवरात चोरी कर लिए। मकान मालिक को इसकी जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव निवासी इंद्रशेन मौर्या व उनकी पत्नी घर में रहती थी। इंद्रशेन शनिवार की सुबह करीब

दस बजे घर में ताला बंद कर बाजार चले गए। दोपहर में जब वह लौटे तो मकान में लगा ताला टूटा पड़ा था। अंदर गए तो आलमारी में रखे पांच लाख नकदी व करीब 15 लाख के जेवरात गायब थे। पीड़ित ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी।

थाने से पुलिस व जिला मुख्यालय से फोरेंसिक टीम पहुंची और जांच पड़ताल की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है।