रिपोर्ट: अरुण यादव

आज़मगढ़। जिले के थाना रौनापार क्षेत्र के ग्राम परसिया में शुक्रवार दोपहर एक हृदयविदारक घटना में छह वर्षीय बच्ची आकृति यादव की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतका आकृति, राजभवन यादव की पुत्री थी और अपने घर के सामने खेल रही थी, तभी यह हादसा हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर के समय आकृति घर के बाहर खेल रही थी, जब एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर उसे कुचल गया। गंभीर रूप से घायल आकृति को तत्काल उपचार के लिए ले जाया गया, लेकिन कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया।

आकृति के पिता राजभवन यादव ने रौनापार थाने में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हाजीपुर चौकी प्रभारी अखिलेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।