रिपोर्ट: अरुण यादव

आज़मगढ़। जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र के कटात चक कटात गांव में गुरुवार की रात को वृद्धा की लाठी-डंडे से प्रहार कर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने तीन हत्यारोपियों को अक्षैबर पुलिया से गिरफ्तार किया है।

मेंहनगर थाना के कटात चक कटात गांव निवासी  वादी सोनू कुमार पुत्र पतिराम ने आरोप लगाया कि  12-6-25 समय करीब लगभग शाम 7.30 को भैस को मारने पिटने के विवाद को विपक्षी मोतीलाल पुत्र हरगुन, सुमित पुत्र मोतीलाल, प्रदीप पुत्र मोतीलाल, मनीष पुत्र मोतीलाल, इन्द्रावती पत्नि मोतीलाल, वन्दना पुत्री मोतीलाल निवासीगण कटाँत चक कटाँत थाना मेहनगर आजमगढ, ये लोग मुझे तथा भतीजी अमिशा पुत्री हरिशंकर व भाभी ममता पत्नी हरिशंकर व मेरी माँ धर्मा देवी व बहन मीनू को मारने पिटने लगे । हम लोग दवाई इलाज हेतु अपनी माता धर्मा देवी को PGI अस्पताल चक्रपानपुर आजमगढ ले गये जहा पर दवा इलाज चला दौराने इलाज डाक्टरो द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। ये लोग गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दे रहे थे । जिसके सम्बन्ध में  पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मजकदमा दर्ज किया। शुक्रवार की सुबह  उप निरीक्षक आदिल खाँ की टीम ने तीन आरोपियों  मोतीलाल पुत्र हरगुन, , प्रदीप पुत्र मोतीलाल, मनीष पुत्र मोतीलाल निवासीगण ग्राम कटात चक कटात थाना मेहनगर को अक्षैबर पुलिया से गिरफ्तार कर लिया।