रिपोर्ट: अरुण यादव
आजमगढ़। जिले के थाना जहानागंज क्षेत्र में 28 मार्च 2025 को एक महिला के घर में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से चोरी गए जेवरात, नकदी और एक चाकू बरामद किया गया है।
जहानगंज थानां के ग्राम बरहतील जगदीशपुर निवासी बबीता शर्मा पत्नी स्वर्गीय चंदिका विश्वकर्मा ने थाने में तहरीर दी थी कि उनके घर के अंदर रखे बक्से और अटैची का ताला तोड़कर किसी अज्ञात व्यक्ति ने जेवरात चोरी कर लिए। इस पर पुलिस ने धारा 331(4)/305 बीएनएस के तहत मामला पंजीकृत कर जांच शुरू की थी।
पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि घटना में शामिल अभियुक्त भुजही मोड़ के पास मौजूद हैं। इस पर उपनिरीक्षक राहुल कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राजेन्द्रं पुत्र धूरीलाल निवासी गबीहाई, थाना अलापुर, जनपद बदांयू (हाल पता निजामूद्दीनपुर, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़), उम्र 25 वर्ष और जयचन्द्रं राजभर पुत्र कवलधारी राजभर निवासी ग्राम ताडी, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़, उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई।
पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरीके जेवरात, बिक्री के ₹720 नगद व चाकू बरामद किया। बरामद चाकू के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध थाना जहानागंज में एक और मुकदमा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। और पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
