रिपोर्ट: अरुण यादव
आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत थाना फूलपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिनांक रविवार को उप निरीक्षक रज्जन द्विवेदी व उनकी पुलिस टीम द्वारा नियमित चेकिंग के दौरान ग्राम सदरपुर बरौली के पास खड़ंजा तिराहा से समय लगभग 01:50 बजे दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मो0 साबिर पुत्र अबुलहसन निवासी नेवादा थाना फूलपुर, उम्र करीब 25 वर्ष एवं अजीमुद्दीन उर्फ पप्पू पुत्र स्व0 खलील खां निवासी नेवादा थाना फूलपुर, उम्र करीब 56 वर्ष के रूप में हुई। तलाशी लेने पर मो0 साबिर के पास से एक तमंचा और एक जिन्दा कारतूस .32 बोर बरामद हुआ, जबकि अजीमुद्दीन उर्फ पप्पू के पास से एक नाजायज चाकू बरामद किया गया।
मो0 साबिर के विरुद्ध पूर्व में भी थाना फूलपुर में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट तथा अजीमुद्दीन उर्फ पप्पू के विरुद्ध मु0अ0सं0 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। दोनों अभियुक्तों को मौके पर ही पुलिस हिरासत में लेकर नियमानुसार न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेजा गया। इस प्रकरण की विवेचना उपनिरीक्षक श्री अजीज खान द्वारा की जा रही है।
