रिपोर्ट: अरुण यादव

आजमगढ़। जिले  के थाना मुबारकपुर पुलिस ने चोरी के मुकदमे में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। यह गिरफ्तारी 18 जुलाई की रात शमीम होटल में हुई चोरी की घटना के संबंध में की गई।

वादी असरफ पुत्र शमीम, निवासी आजमपुर मिल्लतनगर, ने थाना मुबारकपुर में तहरीर देकर बताया कि उसकी असरफिया यूनिवर्सिटी के पास स्थित दुकान शमीम होटल से दो लोगों द्वारा 05 भगौना ढक्कन तथा काउंटर में रखे 1000 रुपये चोरी कर लिए गए। इस तहरीर पर थाना मुबारकपुर में धारा 303(2) BNS के तहत पंजीकृत किया गया।

पुलिस ने मामले की विवेचना उपनिरीक्षक राघव राम यादव को सौंपी। 19 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक राघव राम यादव व उपनिरीक्षक अश्वनी मिश्र मय पुलिस बल ने शहीद नगर मोड़ के पास स्थित एक खण्डहर मकान से दोनों अभियुक्तों रामजीत चौहान पुत्र रामकीरत, निवासी आदमपुर और  मुस्तकीम पुत्र स्व. शरीफ, निवासी अंसारनगर – को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के पास से चोरी के 04 भगौने और ₹500 नगद बरामद किए गए। अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है।