
रिपोर्ट:अरुण यादव
आज़मगढ़। जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र के पवई लाडपुर के पास सोमवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एचपी पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार फोर व्हीलर ने स्कूटी सवार भाई-बहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, अखिलेश कुमार अपनी बहन गुड़िया वर्मा (32) को लेकर स्कूटी से काम पर जा रहे थे। गुड़िया वर्मा इंपीरियल पब्लिक स्कूल में शिक्षिका थीं। जैसे ही दोनों पवई लाडपुर स्थित पेट्रोल टंकी के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को अस्पताल भेजा, लेकिन चेक पोस्ट तक पहुंचते-पहुंचते गुड़िया की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
