आज़मगढ़। शिब्ली नेशनल कॉलेज आज़मगढ़ के कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग में सॉफ्टफ्लो टेक्नोलॉजीज़ एवं ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट लखनऊ द्वारा आयोजित पाँच दिवसीय रिएक्ट जेएस कार्यशाला का आज सफल समापन हुआ

समापन समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो अफसर अली ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का समय तकनीक का समय है आधुनिक समाज और शिक्षा की दिशा तकनीकी विकास से तय होती है तकनीकी ज्ञान के बिना व्यक्तिगत प्रगति संभव नहीं और राष्ट्र की उन्नति कठिन है उन्होंने विद्यार्थियों को केवल डिग्री तक सीमित रहकर निरंतर तकनीकी दक्षता और व्यावहारिक ज्ञान अर्जित करने के लिए प्रेरित किया

कार्यशाला में बीसीए पंचम सत्र और इस वर्ष उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी दिखाई समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को प्राचार्य प्रॉक्टर और सॉफ्टफ्लो टेक्नोलॉजीज़ के सीईओ द्वारा प्रमाणपत्र प्रदान किए गए

प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को शैक्षिक और व्यावसायिक दृष्टि से लाभकारी बताया इस कार्यशाला के माध्यम से विद्यार्थियों ने वेबसाइट और सॉफ़्टवेयर डेवलपमेंट से जुड़े महत्वपूर्ण कौशल सीखे जो उनके भविष्य के करियर निर्माण में सहायक होंगे

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रॉक्टर डॉ अहतेशामुल हक़, कंप्यूटर साइंस विभागाध्यक्ष एए अब्बासी, विभागीय प्राध्यापक समीउद्दीन अहमद खंदा, अनम इफ़रा, तबस्सुम सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे