आजमगढ़। जिले के  रौनापार थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।


मिली जानकारी के अनुसार, हसनपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ने पर मारपीट और गाली-गलौज शुरू हो गई। घटना का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।

एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ लोग पत्थर और लाठी-डंडे से मारपीट करते दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना रौनापार को जांच के निर्देश दिए गए हैं और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।