आजमगढ़। शहर कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी हरिनाथ प्रसाद (55) को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया। घटना 12 अक्टूबर की शाम हुई थी, जब आरोपी ने मोबाइल गेम खेल रहे युवक पर हमला किया।
वादी प्रमोद कुमार राव ने बताया कि उनका पुत्र अंश राव घर के बगल कुटिया पर मोबाइल गेम खेल रहा था। इसी दौरान आरोपी हरिनाथ प्रसाद गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया। अंश राव की गर्दन और हाथ में गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मुखबिर की सूचना पर सोमवार को आरोपी को सदर अस्पताल के मुख्य गेट के पास से गिरफ्तार किया और घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया।
