आजमगढ़। जिले के  थाना कंधरापुर और थाना मुबारकपुर में नए प्रशासनिक भवन के निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। दोनों भवनों के निर्माण से थानों का प्रशासनिक ढांचा आधुनिक और सुव्यवस्थित होगा। परियोजना का उद्देश्य पुलिस कार्यों में दक्षता बढ़ाना और जनता के साथ बेहतर संपर्क स्थापित करना है।


शुक्रवार  को जनपद आजमगढ़ में थाना कंधरापुर और थाना मुबारकपुर के नए प्रशासनिक भवनों का भूमि पूजन किया गया। दोनों भवनों में भूतल पर थाना प्रभारी कक्ष, हवालात, कार्यालय, पूछताछ कक्ष, आगन्तुक कक्ष, शिकायत प्रकोष्ठ और मालखाना का निर्माण किया जाएगा। प्रथम तल पर मीटिंग हॉल, महिला विश्राम कक्ष और डायल 112 कंट्रोल कक्ष होंगे, जबकि द्वितीय तल पर बैरक, मनोरंजन कक्ष, किचन, डायनिंग हाल, उपनिरीक्षक कक्ष और अन्य आवश्यक कक्ष बनाए जाएंगे।

डीआईजी आज़मगढ़ रेंज ने बताया कि यह परियोजना थानों के प्रशासनिक ढांचे को आधुनिक, सुव्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने के साथ-साथ पुलिस कार्यों में दक्षता और जनसंपर्क में सुधार लाने के उद्देश्य से शुरू की गई है।