आज़मगढ़। श्रद्धा, भक्ति और आस्था के रंगों में डूबा रहा बुधवार का दिन, जब श्री कृष्ण गौशाला समिति पहाड़पुर के प्रांगण में गोपाष्टमी का पर्व धूमधाम और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही गौशाला परिसर में हर ओर जय गोमाता के जयकारे गूंजते रहे।

श्री कृष्ण गौशाला समिति पहाड़पुर में बुधवार को आयोजित गोपाष्टमी पर्व की शुरुआत प्रातःकाल हवन और पूजन के साथ हुई। इसके बाद विधिवत गौ पूजन संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में समस्त रोगों एवं सांसारिक बाधाओं से मुक्ति के उद्देश्य से तुलादान का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नगर के नागरिकों ने सपरिवार भाग लिया।

गोपाष्टमी का पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण के प्रथम गोचर (गाय चराने) दिवस और गोवर्धन पूजा के सात दिन बाद इंद्रदेव द्वारा भगवान कृष्ण के अभिषेक की स्मृति में मनाया जाता है। इस अवसर पर भक्तजन गायों, बछड़ों और भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना करते हैं, उन्हें नहलाते हैं, फूल-माला व सुगंध अर्पित करते हैं और तरह-तरह के वस्त्र पहनाते हैं। गायों को चारा खिलाने, उनकी परिक्रमा करने और उनके साथ कुछ दूर तक चलने की परंपरा का भी विशेष पालन किया गया।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष अनूप कुमार अग्रवाल, ओम अग्रवाल अठवरिया, परितोष रुंगटा, सुधीर कुमार अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, अखिलेश मिश्रा गुड्डू, प्रवीण कुमार सिंह, डॉ. के.एम. बरनवाल, डॉ. विनय सिंह यादव, डॉ. निशा कुमारी (प्राचार्य, श्री अग्रसेन महिला महाविद्यालय), रोटरी क्लब अध्यक्ष श्रेय अग्रवाल, अनूप कुमार अग्रवाल मुन्ना बाबू, रमाकांत वर्मा, सीताराम पांडे, भारत विकास परिषद एलिट शाखा, इनरव्हील क्लब, पवन अग्रवाल, ओम प्रकाश अग्रवाल लड्डू, सुमित गोयल, अमन गर्ग, डेविड अग्रवाल, अमृत अग्रवाल, गगन अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, सुनील दत्त विश्वकर्मा, अविनाश जालान, प्रत्युष डालमिया सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।