रिपोर्ट: अरुण यादव

आज़मगढ़। जिले के थाना गंभीरपुर क्षेत्र में ज़मीन के विवाद को लेकर हुई मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो महिला आरोपितों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाओं की काफी समय से चल रही थी।

गंभीरपुर थाना क्षेत्र के  ग्राम कोनौली निवासी वादी शिवकुमार चौहान ने थाना गंभीरपुर में तहरीर दी थी कि गांव के ही जग्गू चौहान से पूर्व से भूमि विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते अभियुक्तों ने वादी पक्ष से गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से फायर किया, जो मिस हो गया। इसके बाद कुल्हाड़ी से हमला कर सुमन को घायल कर दिया गया, जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गई। पुलिस ने घटना में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह व टीम ने मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को चिऊटही मोड़ से वांछित दो महिला अभियुक्ताओं अनीता देवी पत्नी दीनदयाल, पुत्री जग्गू चौहान तथा श्रीमती देवी पत्नी रमेश, दोनों निवासी ग्राम कोनौली को सुबह  गिरफ्तार कर लिया।