आजमगढ़।जिले के  थाना मुबारकपुर पुलिस ने दूधिया की  हत्या के मुकदमे में वांछित चल रहे महिला समेत दो  अभियुक्तों  को गिरफ्तार किया है।

वादिनी रिया पुत्री पतिराज निवासी पियरोपुर, थाना मुबारकपुर की तहरीर पर 27 अक्टूबर  को दर्ज कराए गए मुकदमे में बताया गया था कि उसके पिता दूध बेचने के लिए मुबारकपुर जा रहे थे। इसी दौरान ढकवां और मंझरिया के बीच दो बाइक सवार व्यक्तियों ने पुरानी रंजिश के चलते उन्हें गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।

इस मामले में पुलिस ने लालधर पुत्र रामराज, रामचन्दर पुत्र रामराज, सविता पत्नी स्व. रामू, अवधेश पुत्र अज्ञात, जयश्याम पुत्र अज्ञात सहित दो–तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध  मुकदमा पंजीकृत कराया  था।

प्रभारी निरीक्षक शशि मौलि पाण्डेय मय पुलिस टीम के साथ वांछित अभियुक्तों की तलाश में निकले थे, तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार सुबह शहीद नगर मोड़ से अभियुक्त लालधर पुत्र रामराज और अभियुक्ता सविता पत्नी स्व. रामू को गिरफ्तार कर लिया।