आजमगढ़ जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे वारण्टियों की गिरफ्तारी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। जिलेभर में पुलिस ने कुल 49 वारण्टियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान सबसे अधिक गिरफ्तारी जहानगंज थाने से 10 और सबसे कम गिरफ्तारी कोतवाली, मुबारकपुर, बिलरियागंज, अतरौलिया, तहबरपुर, सरायमीर, मेंहनाजपुर, तरवां, फूलपुर व दीदारगंज थानों से 1-1 की गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार के निर्देशन में न्यायालय से जारी वारंटों की तामील हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत आजमगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों ने कुल 49 वारण्टियों को गिरफ्तार किया। जिनमें कोतवाली, मुबारकपुर, बिलरियागंज, अतरौलिया, तहबरपुर, सरायमीर, मेंहनाजपुर, तरवां, फूलपुर, दीदारगंज से 1-1, जीयनपुर व पवई, बरदह से 2-2, कंधरापुर व महराजगंज से 3-3, कप्तानगंज व देवगांव से 5-5, रौनापार से 7 और सबसे अधिक जहानगंज से 10 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षकगण, क्षेत्राधिकारियों के पर्यवेक्षण और सभी थाना प्रभारियों के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने बताया कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे ताकि न्यायालय से जारी वारंटों की शीघ्र तामील सुनिश्चित हो सके और अपराधियों में कानून का भय बना रहे।