आजमगढ़। जिले  में अवैध शस्त्र रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गम्भीरपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को देशी रिवाल्वर और कारतूस सहित गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार के निर्देशन में चल रहे अभियान के क्रम में सोमवार को उ0नि0 योगेश कुमार सरोज मय हमराह का0 संदीप सरोज मुहम्मदपुर क्षेत्र में मौजूद थे। इस दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि एक व्यक्ति नाजायज असलहा एवं कारतूस लेकर मुहम्मदपुर भीटीया मोड़ पर खड़ा है। सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर अभियुक्त नन्हे कंकाली उर्फ इरशाद पुत्र जलील निवासी मुहम्मदपुर भीटीया, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़ को हिरासत में लिया।

तलाशी में उसके पास से देशी रिवाल्वर तथा एक  कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पांच मुकदमे दर्ज है ।