रिपोर्ट: अरुण यादव
आज़मगढ़। जिले के बरदह थाना क्षेत्र में लाठी-डंडों से युवक पर जानलेवा हमला करने वाले पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना में वादी और उसके भाई गंभीर रूप से घायल हुए। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों को गिड़उर पुल के पास दबोच लिया।
बीते शुक्रवार को वादी आत्रेय पुत्र अरविंद, निवासी ग्राम सरावां, थाना बरदह, रात लगभग 10.30 बजे लालगंज से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान दुलारगंज शराब ठेका के पास अभियुक्त विजय उर्फ छोटू यादव और उनके पिता राम सूरत यादव निवासी ग्राम परसौली, ने उन्हें रोककर गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से गंभीर हमला किया।
मध्यस्थता करने आए वादी के भाई अनन्य सिंह को भी सिर पर चोट आई और उन्हें गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में थाना बरदह पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
रविवार को उप निरीक्षक रितेश खरवार की टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी पिता-पुत्र विजय उर्फ छोटू यादव और राम सूरत यादव को गिड़उर पुल के पास सुबह गिरफ्तार किया।
