रिपोर्ट: अरुण यादव
आजमगढ़। प्रशासन ने कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए गए 13 शस्त्र धारकों के लाइसेंस निरस्त/निलंबित कर दिए हैं। यह कदम अपराधियों में दबाव बनाने और जनसुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर नकेल कसने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद के कुल 13 शस्त्र लाइसेंस धारकों के लाइसेंस निरस्त/निलंबित किए गए हैं। इन व्यक्तियों में जयराम यादव पुत्र चन्द्रबली यादव निवासी बम्हौर (लक्षनपुरा), मदन यादव पुत्र रामचन्द्र यादव निवासी मोहब्बतपुर (रौजा), अब्दुल समद पुत्र जमीर अहमद निवासी इब्राहिमपुर, मनोज कुमार यादव पुत्र सन्त प्रसाद यादव निवासी गण्डी, मनोज सिंह पुत्र चन्द्रिका सिंह निवासी पाही जमीन पाही, मुहम्मद आजम पुत्र मुस्ताक अहमद निवासी भावारायपुर पट्टी टण्डन राय, इरफान अहमद पुत्र कायम अली निवासी पुरानुरम फूलपुर, जिलेदार यादव पुत्र बासुदेव यादव निवासी बैसर संसारपुर, राहुल सिंह पुत्र मनोज सिंह निवासी पाही जमीन पाही, राम सेवक चौहान पुत्र छांगुर चौहान निवासी आलमपुर, राम सुरेश पुत्र छविनाथ निवासी गोसड़ी, और सत्यप्रकाश राय पुत्र स्व. परमानन्द राय निवासी कोइलारी शामिल हैं। ये सभी व्यक्ति विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए गए थे और इनके विरुद्ध अपराध पंजीकृत हैं। इनके कृत्यों से लोकशांति, जनसुरक्षा व आमजन में भय की स्थिति उत्पन्न हो रही थी, इसलिए इनके पास शस्त्र रखना जनहित में उचित नहीं पाया गया। अब तक जिले में कुल 29 शस्त्र लाइसेंस निरस्त/निलंबित किए जा चुके हैं।
एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि जनपद में अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्तियों की गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। जिनके पास शस्त्र होने से जनमानस की सुरक्षा को खतरा है, उनके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।
