रिपोर्ट: आशीष निषाद

अतरौलिया, आज़मगढ़। ठंड के बीच जनता सेवा ट्रस्ट ने रविवार को पेडरा भुड़कुड़ा ग्राम में कम्बल वितरण कार्यक्रम आयोजित कर मानवता की मिसाल पेश की। ट्रस्ट द्वारा सैकड़ों गरीब, बुजुर्ग और बेसहारा लोगों को ऊनी कम्बल सौंपे गए, जिससे उन्हें ठंड से राहत मिल सके।

कार्यक्रम दोपहर आरम्भ हुआ, जिसमें ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने गांव के विभिन्न हिस्सों में घूमकर ज़रूरतमंद परिवारों की पहचान की और उन्हें कम्बल उपलब्ध कराए। कुल 100 से अधिक कम्बलों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  बृजबली पांडेय ने ट्रस्ट की पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज सेवा ही वास्तविक मानवीय धर्म है। उन्होंने ट्रस्ट के कार्यों को अन्य संगठनों के लिए प्रेरणादायक बताया। ट्रस्ट के अध्यक्ष जनता पांडेय ने कहा, “मानवता की सेवा ही हमारा सर्वोपरि धर्म है। ठंड में कोई भी व्यक्ति परेशान न हो, यही हमारा संकल्प है। हमें खुशी है कि हमारी छोटी-सी कोशिश से लोगों के चेहरे पर मुस्कान आई।”

कम्बल पाकर गरीबों और बेसहारा लोगों के चेहरों पर खुशी देखते ही बनती थी। लोगों ने जनता सेवा ट्रस्ट के प्रति आभार जताया और इस पहल की प्रशंसा की। जनता सेवा ट्रस्ट कई वर्षों से क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, जरूरतमंदों की सहायता सहित सामाजिक कल्याण के कार्यों में सक्रिय है। ट्रस्ट का कहना है कि आगे भी राहत और सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

कार्यक्रम में कवि भालचंद त्रिपाठी, विश्वनाथ मिश्र, राजू पांडेय, जगदम्बा पांडेय, योगेंद्र तिवारी, जितेंद्र कुमार सोनी, संजय तिवारी, दयाराम त्रिपाठी, कमलेश बहादुर, शेषनाथ तिवारी, ब्रह्मदेव सिंह, महानंद तिवारी, राजेश चौबे सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।