आज़मगढ़। जिले में 28 नवम्बर को खेलो इंडिया ‘अस्मिता बालिका एथलेटिक्स लीग’ का आयोजन होने जा रहा है। देश के 300 जिलों में बालिका टैलेंट खोज अभियान के तहत यह कार्यक्रम किया जा रहा है। जिला स्तरीय यह आयोजन सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा।
मिली जानकारी के अनुसार, खेल एवं युवा मामले मंत्रालय (साई) द्वारा भारतीय एथलेटिक्स संघ नई दिल्ली तथा आज़मगढ़ एथलेटिक्स संघ के सहयोग से अस्मिता बालिका एथलेटिक्स लीग का आयोजन 28 नवम्बर 2025 को प्रातः 9 बजे से सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम, आज़मगढ़ में किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जिले की प्रतिभाशाली 14 और 16 वर्षीय बालिकाओं को चयनित कर उन्हें पेशेवर प्रशिक्षण के लिए आगे बढ़ाना है।

एथलेटिक्स संघ के सचिव एस.के. सत्येन ने बताया कि ‘अस्मिता खेल ही मेरी पहचान’ मंच के माध्यम से देशभर में जिला स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित कर बालिकाओं को खेल के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इससे भविष्य की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए नए एथलीट तैयार किए जाएंगे, जो विश्व स्तर पर भारत का गौरव बढ़ाने का कार्य करेंगी।

अस्मिता चैंपियनशिप में अंडर-14 और अंडर-16 आयु वर्ग की बालिकाओं के बीच विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं का आयोजन होगा।

अंडर-14 के लिए जन्म तिथि 21-12-2011 से 20-12-2013 के बीच मान्य होगी।

अंडर-16 के लिए जन्म तिथि 21-12-2009 से 20-12-2011 के बीच निर्धारित है

रजिस्ट्रेशन 27 नवम्बर तक अनिवार्य है।
अधिक जानकारी और रजिस्ट्रेशन के लिए इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

9918726480 / 7307911885।