आजमगढ़।  जिले  के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों में गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन (S.I.R.) का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। जिलाधिकारी ने इस उपलब्धि पर सभी विधानसभा क्षेत्रों के कार्मिकों को बधाई दी।

S.I.R. कार्य में तेजी लाने के लिए जिलाधिकारी स्वयं मैदान में उतरे और कमजोर प्रगति वाले बूथों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कम रुचि दिखा रहे बीएलओ, सुपरवाइजर और AERO’s के विरूद्ध अनुशासनिक और विभागीय कार्यवाही कर कार्य की गति बढ़ाई।

जिलाधिकारी ने दिनचर्या में सुनियोजित तरीके से प्रातः 7 बजे अपने आवास से निकल कर दोपहर तक कम प्रगति वाले बूथों का भ्रमण किया और इसके पश्चात कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई व विभागीय बैठकें कीं। इन अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप S.I.R. कार्य समय से पूर्ण हुआ।

जनपद में समय से पूर्व शत प्रतिशत कार्य पूरा करने वाले ब्लॉक लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को सम्मानित किया गया। विधान सभा वार नोडल अधिकारी के रूप में मुख्य विकास अधिकारी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), मुख्य राजस्व अधिकारी, उप जिलाधिकारी (न्यायिक) लालगंज, जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त मनरेगा और जिला पंचायत राज अधिकारी की ड्यूटी लगाकर 27.11.2025 से 04.12.2025 तक अभियान चलाकर कम प्रगति वाले बूथों का निरीक्षण कराया गया।

ड्राफ्ट मतदाता सूची के प्रकाशन से पूर्व हर पोलिंग बूथ पर बीएलओ और राजनीतिक दलों द्वारा तैनात बूथ लेवल एजेंट की बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें जिन मतदाताओं का नाम किसी कारण से सूची में नहीं आया, उनकी सूची बीएलओ द्वारा बीएलए को उपलब्ध कराई जाएगी और सहयोग से शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य निश्चित अवधि में पूर्ण किया जाएगा

यदि किसी मतदाता को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (S.I.R.) से संबंधित किसी प्रकार की समस्या हो, तो वे जनपद स्तर पर कलेक्ट्रेट भवन के कक्ष संख्या-66 में स्थापित कंट्रोल रूम (दूरभाष: 05462-246398) या टोल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क कर सकते हैं।