




आज़मगढ़। नव वर्ष के जश्न का अंदाज़ अब तेजी से बदल रहा है। बड़े होटल, क्लब और रंगारंग कार्यक्रमों से लोग परहेज करने लगे हैं।
अब लोग नए साल की शुरुआत भक्ति, शांति और आध्यात्मिक माहौल में करना पसंद कर रहे हैं। इसी कड़ी में नगर के अठवरिया मंदिर में नव वर्ष पर भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, नव वर्ष 2026 के उपलक्ष्य में अठवरिया परिवार द्वारा भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और ठाकुर जी के भजनों में लीन नजर आए।
अठवरिया परिवार के ओम प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि सभी के स्वस्थ व कुशल जीवन की कामना के साथ यह आयोजन किया गया।
उन्होंने कहा कि परिवार ने भजन-कीर्तन के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया।
इस अवसर पर अठवरिया परिवार के श्याम प्रकाश, अमृत अग्रवाल, आशीष, संदीप, आदर्श, नवनीत दास, मुकुंद अग्रवाल, सीताराम अग्रवाल और अतुल अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
