रिपोर्ट: अरुण यादव

आजमगढ़। जिले के  थाना गम्भीरपुर के तहत गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो अभियुक्त बेचन यादव और अवनीश यादव को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया।

मंगलवार को  थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 योगेश सरोज, कां0 अभिनन्दन और कां0 अभय चौधरी ने ग्राम फरिहा मोड़, सैनिक ढाबा के पास  बेचन यादव पुत्र सीताराम यादव, निवासी तियरी संग्राम और अवनीश उर्फ सुजीत यादव पुत्र राजनाथ उर्फ रजायन यादव, निवासी गड़हा को गिरफ्तार किया।


ये दोनों अभियुक्त दिनांक 19.08.2023 को वादी मुकदमा प्रमोद चौहान के पिता देवनाथ चौहान की पुरानी रंजिश के चलते लाठी-डंडों से मारपीट करने के मामले में वांछित थे। घटना में गंभीर चोटों के कारण देवनाथ चौहान की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी।

जांच के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से लाठी-डंडे भी बरामद किए गए। इसके बाद थाना गम्भीरपुर पर मुकदमा 2(ख)(I)/3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाजविरोधी क्रियाकलाप अधिनियम, 1986 के तहत पंजीकृत किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।