रिपोर्ट: अरुण यादव

आज़मगढ़। जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के फत्तनपुर बाजार के पास गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ। ट्रैक्टर की चपेट में आने से 45 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, फत्तनपुर गांव निवासी अबरार अहमद गुरुवार सुबह निजामाबाद बाजार गए थे। दोपहर में वह टेंपो से घर लौट रहे थे और बाजार के पास पैदल जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे ईंट लदे ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।


घटना के बाद अफरातफरी मच गई और ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर फरिहा पुलिस चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। घायल को तुरंत एंबुलेंस से रानी की सराय सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया।