आज़मगढ़। जिले के मुबारकपुर थाना में एक महिला का सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो प्रसारित कर साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
छह सितंबर को थाना जहानागंज पर एक महिला द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया था। इसमें आरोप लगाया गया कि कुछ व्यक्तियों ने मिलकर उनकी आपत्तिजनक तस्वीर सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर प्रसारित की। इसके साथ ही अभियुक्तों ने स्वयं को पुलिसकर्मी बताकर पीड़िता से फोन-पे के माध्यम से ₹8000/- ठगी भी की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया है। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई और अभियुक्त रविन्द्र पाल का नाम सामने आया।
रविवार को निरीक्षक अपराध अखिलेश शुक्ल ने अभियुक्त रविन्द्र पाल, पुत्र मुलायम पाल, निवासी ग्राम सकुली, थाना सेन्दरी, जिला निवाड़ी (मध्य प्रदेश) को रोडवेज बस स्टेशन मुबारकपुर से हिरासत में लिया। अन्य अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।
