
आजमगढ़। जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के कुसहिया बनहरा गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट का वीडियो वायरल होने से क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। वही पुलिस जांच में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम लगभग 5:00 बजे मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो रौनापार थाना क्षेत्र के कुसहिया बनहरा गांव का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है इसी गांव के दो पक्षों के बीच रास्ते को लेकर विवाद हुआ। विवाद के दौरान मारपीट और गाली-गलौज हुई, जिसका वीडियो किसी ने बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
वीडियो में दोनों पक्ष आपस में भिड़े हुए हैं। एक पक्ष के निवासी राजकुमार गुप्ता ने आरोप लगाया कि उनके पुराने मकान को तोड़कर नया निर्माण करने पर पड़ोसी ने रास्ता बंद कर दिया, जिससे विवाद बढ़ गया। वहीं, पड़ोसी का दावा है कि विवादित जमीन उनका है।
रौनापार थानाध्यक्ष मंतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
