आज़मगढ़।प्रदेश के उप मुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य ने आज जनपद आज़मगढ़ के विकासखंड सठियांव स्थित ग्राम पंचायत शाहगढ़, राजजानकी के पास जूनियर हाईस्कूल में आयोजित ग्राम चौपाल एवं स्वयं सहायता समूह सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की।
स्टॉलों का निरीक्षण, महिला उत्पादों की सराहना
कार्यक्रम स्थल पर पहुँचते ही उप मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का सघन निरीक्षण किया। महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि माताएं-बहनें आत्मनिर्भर बनकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती दे रही हैं।


जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सहायता
सम्बोधन के उपरांत उप मुख्यमंत्री ने डबल इंजन सरकार की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को गृह प्रवेश की चाबी, सहायता राशि के चेक तथा उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र वितरित किए।

सभी फोटो दीपक चौरसिया

पोषण व स्वास्थ्य योजनाओं पर जोर
मिशन शक्ति एवं पुष्टाहार अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार की टोकरी भेंट की गई, जिससे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सके।
अन्नप्राशन संस्कार का आयोजन
कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री ने नन्हे बच्चों को खीर खिलाकर उनका अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुख्य संबोधन में विकास का संकल्प
जनसभा को संबोधित करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार गांव, गरीब और किसान तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। ग्राम चौपालों का उद्देश्य जनता की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करना है।

कार्यक्रम में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष  सहजानंद राय, जिलाध्यक्ष  ध्रुव कुमार सिंह,  विनोद राजभर, प्रदेश उपाध्यक्ष  नीलम सोनकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।