आज़मगढ़।गणतंत्र दिवस सिर्फ राष्ट्रीय गर्व का प्रतीक नहीं, बल्कि समर्पित और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों की सराहना का अवसर भी है। इस मौके पर आजमगढ़ पुलिस के एक निरिक्षिक व एक उप निरिक्षिक को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा सम्मानित किया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी दीदारगंज निरीक्षक राकेश कुमार सिंह और रीडर एसएसपी उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद को उनके सेवा अभिलेख और समर्पण के आधार पर डीजीपी सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया जाएगा।
निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने अपने कर्तव्य में निष्ठा और सक्रियता का परिचय देते हुए कई मामलों में उत्कृष्ट योगदान दिया है। वहीं, रीडर एसएसपी राजेन्द्र प्रसाद के समर्पण और प्रशासनिक कार्यों में लगन को देखते हुए उन्हें विशेष मान्यता दी गई है।
यह सम्मान न केवल इन अधिकारियों की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरा आजमगढ़ पुलिस बल इससे गर्व महसूस कर रहा है और अन्य पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रहा है। पुलिस विभाग ने दोनों अधिकारियों को हार्दिक बधाई दी है।
