आजमगढ़। जिले में 22 फरवरी को जनपद स्तर पर वृहद/मेगा शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें निर्बल वर्ग, बच्चों, महिलाओं, निर्धन वर्ग और अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों को सीधे लाभ मिलेगा।


सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीमती नितिका राजन ने बताया कि मा0 उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं मा0 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आजमगढ़ के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में यह वृहद/मेगा शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉल लगाकर पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया जाएगा।


शिविर के आयोजन से पूर्व समस्त विभागों द्वारा तहसील और ब्लॉक स्तर पर पात्र व्यक्तियों का चयन किया जा रहा है। आज समस्त तहसीलदार और जिला प्रोबेशन अधिकारी की बैठक भी आहूत की गई, जिसमें शिविर के सफल संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं के अंतर्गत चिन्हित पात्र व्यक्तियों को इस शिविर के अवसर पर सम्मानित भी किया जाएगा।