आजमगढ़। नगर के बड़ादेव क्षेत्र में न्यू गर्ग हैंडलूम के नए शोरूम का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। उद्घाटन अवसर पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी, व्यापारी वर्ग और बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।

मंगलवार को न्यू गर्ग हैंडलूम, बड़ादेव आजमगढ़ के नए शोरूम का भव्य उद्घाटन आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी की गरिमामयी उपस्थिति में फर्म मालिक की माताजी अनीता अग्रवाल के कर कमलों द्वारा किया गया।


शोरूम के संचालक विकास कुमार अग्रवाल एवं पीयूष गर्ग ने बताया कि इस नए शोरूम का उद्देश्य ग्राहकों को एक ही छत के नीचे बेहतरीन गुणवत्ता, आकर्षक डिज़ाइन और उचित दामों पर उत्पाद उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि यहां परदे, चादर, सोफा कवर, गद्दे, कंफर्टर सेट, कंबल, ब्लाइंड्स सहित कई घरेलू उत्पाद उपलब्ध हैं।
उन्होंने बताया कि यहां डी डेकोर, बॉम्बे डाइंग, ट्राइडेंट, स्लीपवेल, ड्यूरोफ्लेक्स, रेमंड, मोंटे कार्लो, स्पेसेस, पोर्टिको जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड भी उपलब्ध कराए गए हैं।
संचालकों ने कहा कि नए शोरूम में आधुनिक व्यवस्था, बेहतर सेवा और विस्तृत रेंज के साथ ग्राहकों की संतुष्टि को प्राथमिकता दी जाएगी। आने वाले समय में और भी नए उत्पाद व सेवाएं जोड़ी जाएंगी।

उद्घाटन अवसर पर नगर के कई गणमान्य नागरिक एवं व्यापारी मौजूद रहे, जिनमें सुधीर अग्रवाल, सुदर्शन दास अग्रवाल, ओम प्रकाश अग्रवाल अठवरिया, मनीष रतन अग्रवाल, शशि भूषण अग्रवाल, अमृत अग्रवाल, संजय अग्रवाल, ओम प्रकाश अग्रवाल लड्डू बाबू, गगन अग्रवाल, श्याम प्रकाश अग्रवाल, परितोष रुंगटा, सौरभ डालमिया, विकास अग्रवाल पुस्तक, आनंद अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, जन्मेजय जायसवाल सहित अनेक लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।