आजमगढ़। शासन के निर्देश पर आरटीओ विभाग की ओर से 20 और 21 फरवरी को आरटीओ कार्यालय परिसर में वृहद परिवहन मेला आयोजित किया जा रहा है। मेले में वाहन स्वामी एकमुश्त कर जमा कर समय और धन दोनों की बचत कर सकते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, यह मेला विशेष रूप से व्यावसायिक वाहनों के लिए लाभकारी होगा। आरटीओ सुनील कुमार ने बताया कि साढ़े सात टन तक की गाड़ियों के लिए एकमुश्त कर जमा करने की योजना चलाई जा रही है।
शासन द्वारा निर्धारित कर दरें इस प्रकार हैं:
दो पहिया वाहनों पर साढ़े 12 प्रतिशत
तीन पहिया वाहनों पर 7 प्रतिशत
10 लाख रुपये तक की गाड़ियों पर साढ़े 10 प्रतिशत
10 लाख रुपये से अधिक कीमत की गाड़ियों पर साढ़े 12 प्रतिशत
मेला के दौरान विभाग की ओर से विशेष काउंटर और सहायता डेस्क की व्यवस्था की जाएगी। ARTO प्रवर्तन अतुल कुमार यादव, ARTO प्रशासन विष्णु दत्त मिश्रा, यात्री कर अधिकारी विक्रांत सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे, ताकि वाहन मालिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
सभी वाहन मालिकों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस योजना का लाभ उठाएं।
