रिपोर्ट:अरुण यादव

आजमगढ़।  जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में  गांजा बरामद किया गया है।


अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना महराजगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार को  उ0नि0 विनय कुमार यादव अपनी हमराही पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त व जुर्म-जरायम की रोकथाम में लगे थे। इसी दौरान देवारा तुर्कचारा के पास संदिग्ध अवस्था में तीन व्यक्तियों को रोका गया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से सात किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।
पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मोनू यादव, जमुना हरिजन और मोहित यादव  के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। ।